­
­

इंडोनेशिया में मिला दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान, उम्र 145 साल

7:10 AM
भिडियो सहित हेर्नुहोस !
Advertisement
नई दिल्ली (28 अगस्त) :एक शख्स जिसकी उम्र 145 साल की है। उम्र के इस पड़ाव में अब उनकी आखिरी इच्छा मरने की है। इंडोनेशिया के उसियम बहगोतो विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। उसियम बहगोते कहते हैं कि अब वह मरना चाहते हैं। इंडोनेशिया सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान कार्ड के अनुसार उनका जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था और वह इस समय 145 साल के हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी चार बीवियां थीं, जिनमें से अंतिम पत्नी की मौत 1988 में हो चुकी है। अब उनके सारे बेटे भी मर चुके हैं। अब बहगोतो अपने पोतों और परपोतों के साथ रह रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मरना चाहता हूं। मेरे पोते अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं।
उनके परिजनों का कहना है कि बहगोतो को अब आंखों से दिखाई नहीं पड़ा, इसलिए दिनभर रेडियो ही सुनत रहते हैं। पिछले 3 महीनों से उन्हें चम्मच से खाना खिलाया जा रहा है। अपनी लंबी उम्र के राज़ के बारे में सवाल पूछने पर उसियम बहगोतो ने बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज धीरज रखना है।
देखिए न्यूज़24 की रिपोर्ट...
भिडियो सहित हेर्नुहोस !
Advertisement

← Previous Story

Next Story →

Trend Hunter

You Might Also Like

0 comments

Popular Posts

Like us on Facebook

Flickr Images